सोनभद्र, अक्टूबर 29 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जिले में गुरुवार को सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए करवा चौथ का निर्जला व्रत रखा। शाम को चांद निकलते ही सुहागिनों ने श्रृंगार कर थाल में पूजन सामग्री रखकर पूजन-अर्चन किया और चांद को अर्घ्य दिया। जगह-जगह पर व्रती व्रती महिलाओं ने शाम को सामूहिक रूप से घर और मंदिरों में पूजन-अर्चन किया। निराजल व्रत रखकर महिलाओं ने चलनी से पति को देखने की रस्म निभाई उसके बाद व्रत तोड़ा। पूजा स्थलों को फूल-माला से सजाया गया था। करवा चौथ के लिए बाजारों में पूजा की सामग्री खरीदने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। सुबह स्नान करने के बाद से ही महिलाएं पूजा की तैयारी में जुट गई थी। जिले के विभिन्न बाजारों में दुकानों पर पर करवा चौथ, चूड़ी, कंघी, सिंदूर, बिंदी, ऐनक, दीया, सरई, माला, फूल, करवा चौथ की व्...