सोनभद्र, सितम्बर 28 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। म्योरपुर विकास खंड के आदिवासी बाहुल्य ग्राम पंचायत बेलहत्थी में जोगीडीह रेलवे स्टेशन के दोनों ओर पक्की सड़क निर्माण, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के जिलाध्यक्ष हरदेवनारायण तिवारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपा। पत्र की प्रति मुख्यमंत्री को भी भेजते हुए समस्याओं के समाधान कराने की मांग की। इंटक जिलाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व मध्य रेलवे धनबाद मंडल के अधिकारियों ने संगठन को पत्र देकर स्पष्ट किया है कि जोगीडीह रेलवे स्टेशन के दोनों ओर पक्की सड़क बनने के बाद ही रेलवे ओवरब्रिज आरओबी का निर्माण संभव है। उन्होंने बताया कि आरओबी के अभाव में क्षेत्र के करीब 400 विद्यार्थी और सैकड़ों ग्रामीण रेलवे लाइन...