Sonbhadra News: पंचायत सहायकों ने मानदेय बढ़ाने को सौंपा ज्ञापन
सोनभद्र, अगस्त 24 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष अंकित कुमार के नेतृत्व में सोमवार को पंचायत सहायकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपर जिलाधिकारी को पांच सूत्रीय मांगों से संबंधित अल्टीमेटम ज्ञापन सौंपा। पंचायत सहायकों ने मानदेय बढ़ाने, स्थायीकरण समेत अन्य मांगों का शीघ्र समाधान किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि तीन जून को शासन स्तर पर हुई वार्ता के दौरान प्रमुख सचिव पंचायती राज विभाग ने मांगों के समाधान के लिए दो माह का समय मांगा था। निर्धारित अवधि पूरी होने के बावजूद अब तक कोई सकारात्मक आदेश जारी नहीं होने से पंचायत सहायकों में असंतोष व्याप्त है। पंचायत सहायकों ने मानदेय बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह करने अथवा न्यूनतम कुशल मजदूरी के बराबर मानदेय निर्धारित करने की मांग की। इसके साथ ही संविद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.