सोनभद्र, अगस्त 10 -- Sonbhadra News: सांगोबांध, हिंदुस्तान संवाद। अपना दल एस विधानसभा दुद्धी 403 की विधानसभा स्तरीय मासिक बैठक सोमवार को ग्राम पंचायत बभनी स्थित ब्लॉक सभागार में हुई। बैठक में संगठन के विस्तार और आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया गया। मुख्य अतिथि राकेश यादव ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है। आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी को मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना होगा। जोन, सेक्टर और बूथ अध्यक्षों को सक्रिय होकर जमीनी स्तर पर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल लगातार वंचितों, दलितों और पिछड़ों की आवाज को संसद तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। यह भी पढ़ें- सामाजिक न्याय के लिए गांव-गांव पहुं...