सोनभद्र, जुलाई 10 -- Sonbhadra News: ओबरा। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ओबरा पुलिस ने नौकरानी समेत पांच लोगों के खिलाफ करीब 20 लाख रुपये की चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राम मंदिर कॉलोनी निवासी आनंद मौर्य ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उनके घर में काम करने वाली नौकरानी किरन तथा उसकी बहन दुर्गा, उर्मिला, मां सविता और राजा, सभी निवासी गजराज नगर, ने आपसी मिलीभगत से करीब सात-आठ माह के दौरान घर में रखी लगभग 20 लाख रुपये की नकदी को कई किस्तों में चोरी कर लिया। शिकायतकर्ता के अनुसार, मामले की जानकारी होने पर आरोपितों से पूछताछ की गई, लेकिन उन्होंने रुपये लौटाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने सभी नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...