Sonbhadra News: नैनो यूरिया और डीएपी के उपयोग की दी गई जानकारी
सोनभद्र, अक्टूबर 24 -- Sonbhadra News: घोरावल,हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय विकासखंड के पेढ़ ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में शनिवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के उपयोग और कृषि विभाग की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी गई। गोष्ठी का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक करना और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना रहा। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान सुभाष पटेल एवं सहायक प्रधान मोनी मौर्य उपस्थित रहे। इफ्को के एएसए राज दुबे ने किसानों को नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग, उनकी उचित मात्रा तथा फसलों में इनके प्रयोग से होने वाले लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने नैनो डीएपी से बीज शोधन करने की विधि समझाते हुए बताया कि बुवाई से पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.