Sonbhadra News: नैतिक मूल्यों से होता है समाज सुदृढ़
सोनभद्र, अगस्त 27 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। एनसीएल मुख्यालय की ज्योत्सना महिला समिति द्वारा 'सीनियर सिटीजन डे' के अवसर पर बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया । कार्यक्रम में ज्योत्सना महिला समिति की अध्यक्षा बी. के. दुर्गा ,समिति की उपाध्यक्षा नम्रता कुमार, रूबी जायसवाल समेत अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं। वरिष्ठ जनों ने अपने अनुभवों को रखते हुए कहा कि नैतिक मूल्यों से ही समाज सुदृढ होता है। कार्यक्रम में उन्होने नई पीढ़ी को जीवन में सफलता और सकारात्मकता बनाए रखने को कहा। कार्यक्रम में आध्यात्मिक और आत्मीय माहौल बनाते हुए महिला समिति की ओर से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वरिष्ठ नागरिकों को श्रीमदभगवत् गीता की प्रतियां वितरित की गईं और रक्षा बंधन के पर्व को ध्यान में रखते हुए रक्षासूत्र भी बांधा गया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.