Sonbhadra News: नेत्र शिविर 150 लोगों के आंखों की हुई जांच
सोनभद्र, अगस्त 22 -- Sonbhadra News: बभनी। क्षेत्र के सेवा कुंज आश्रम कारीडाड़ चपकी में शनिवार को सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय एवं स्नातकोत्तर विज्ञान संस्थान, चित्रकूट की ओर से विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न गांवों से पहुंचे 150 लोगों की आंखों की जांच की गई। शिविर का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह गोड़ और डॉ. व्यास चंद्र विश्वकर्मा ने किया। शिविर में बभनी, बरवाटोला, भंवर, नधिरा, संवरा, चपकी, बड़होर, असनहर, नवा टोला, पिंडारी, काचन और आरंगपानी समेत कई गांवों के ग्रामीण शिविर में पहुंचे। वहीं छत्तीसगढ़ के केशारी और रघुनाथनगर से भी लोग नेत्र जांच कराने पहुंचे। जांच के बाद 80 लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। वहीं 26 लोगों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई। इन मरीजों का चित्रकूट में निःशुल्क ऑपरेशन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.