Sonbhadra News: नेत्र शिविर में 120 मरीजों की हुई जांच
सोनभद्र, अक्टूबर 15 -- Sonbhadra News: म्योरपुर। स्थानीय ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित वनवासी सेवा आश्रम के आरोग्य केंद्र में नवनीत फाउंडेशन के सहयोग से नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 120 मरीजों की आंखों की जांच की गई। जांच के बाद 30 मरीजों को सर्जरी के लिए बागपत जिले के खेकड़ा स्थित एडीके जैन हॉस्पिटल भेजा गया, जबकि 15 मरीजों को आंखों के पर्दे में खराबी की आशंका के चलते वाराणसी में विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी गई। वहीं अन्य मरीजों को आवश्यकतानुसार चश्मे और दवाओं का वितरण किया गया। शिविर में डॉ. आशीष सिंह, रविंद्र श्रीवास्तव, आरजे शंकर आई हॉस्पिटल की पूरी टीम तथा एडीके जैन हॉस्पिटल के दो चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: आरोग्य केंद्र हॉस्पिटल में आज लगेगा नेत्र जांच शिविर वनव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.