सोनभद्र, अक्टूबर 8 -- Sonbhadra News: राबर्ट्सगंज। सेवा संकल्प पखवाड़े के तहत गुरुवार को राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के सुदूर वनवासी गांव सोढ़ा-दुपटिया में नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 300 ग्रामीणों के आंखों की जांच की गई। 37 मोतियाबिंद मरीजों को चिन्हि़त किया गया, जिन्हें आपरेशन के लिए वाराणसी भेजा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प पखवाड़े के तहत भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित शिविर में आसपास के दर्जन भर गांवों के ग्रामीण पहुंचे। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणों की आंखों की जांच की तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। इस दौरान 300 से अधिक ग्रामीणों के आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान 37 मोतियाबिंद के मरीजों को चिन्हि़त किया गया, जिन्हें वाराणसी म...