सोनभद्र, अगस्त 29 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि जिले के सभी निर्माण श्रमिकों एवं नियोजकों को यूपी डिजिटल लेबर चौक मोबाइल ऐप से जोड़ा जाय। उन्होंने ऐप का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा विकसित यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप निर्माण श्रमिकों एवं नियोजकों के बीच एक प्रभावी डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करेगा। इसके माध्यम से निर्माण श्रमिकों को रोजगार के अवसर प्राप्त होने के साथ ही श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं पात्रतानुसार उनका लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी।

ऐप के उपयोग की प्रक्रिया ऐप के माध्यम से सेवायोजक, बिल्डर, ठेकेदार, निर्माण एजें...