सोनभद्र, नवम्बर 3 -- Sonbhadra News: सोनभद्र,हिन्दुस्तान संवाद। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और बच्चों को निपुण बनाने के प्रयासों की मंगलवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट में समीक्षा की गई। डायट प्राचार्य रिद्धि पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित मासिक समीक्षा बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अकादमिक रिसोर्स पर्सन, स्टेट रिसोर्स ग्रुप,डायट प्रवक्ता एवं खंड शिक्षा अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में विद्यालयों की शिक्षण व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आंकलन करते हुए निपुण लक्ष्य हासिल करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निपुण भारत मिशन के तहत विद्यालय स्तर पर संचालित प्रशिक्षण एवं शैक्षिक गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई। प्रभावी कक्षा शिक्षण के दस बिंदुओं को लागू करने, कैचअप शिक्षण के ...