सोनभद्र, अक्टूबर 27 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। रॉबर्ट्सगंज स्थित नेशनल हॉस्पिटल में प्रसूता के इलाज में लापरवाही, अवैध वसूली और धमकी देने के आरोप में राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने प्रबंधक निदेशक, चिकित्सक समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस की तरफ से कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. आरपी सिंह, चिकित्सक डॉ. नेहा सिंह राणा, डॉ. अखिलेश पटेल और शल्य चिकित्सक डॉ. मुक्ता सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। हिनौती गांव निवासी संतोष पटेल ने तहरीर में आरोप लगाया कि चार अगस्त 2024 को प्रसव के लिए अपनी पत्नी विभा शाक्य को नेशनल हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। पांच अगस्त को ऑपरेशन से बच्चा पैदा हुआ। जच्चा-बच्चा स्वस्थ होने पर नौ अगस्त को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। आ...