सोनभद्र, सितम्बर 29 -- Sonbhadra News: सिंगरौली।हिंदुस्तान संवाद। बरगवां थाना क्षेत्र के गिधेर में रेलवे लाइन के हो रहे कार्य के दौरान ग्रेडर ऑपरेटर 35 वर्षीय अजय जायसवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 28 सितंबर की शाम ड्यूटी के लिए घर से निकले अजय का शव मंगलवार सुबह सड़क किनारे नाले मे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। अजय जायसवाल पुत्र राजकुमार जायसवाल निवासी नौडीहवा थाना चितरंगी सोमवार शाम करीब 4:30 बजे ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। देर रात तक वापस नही लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे सड़क किनारे नाले में अजय मृत अवस्था में पड़े मिले। अजय की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है। पुलिस मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सामने आने की बात कह रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...