सोनभद्र, अगस्त 16 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोढ़ा स्थित कुंडा नाला में रविवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। नाले में शव पड़ा देख स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। रविवार सुबह ग्रामीणों ने कुंडा नाला में करीब 20 वर्षीय युवक का शव पड़ा देखा। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही रामपुर बरकोनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक के सिर पर हल्की चोट के निशान मिले हैं। हालांकि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इ...