सोनभद्र, सितम्बर 22 -- Sonbhadra News: घोरावल,हिंदुस्तान संवाद। घोरावल नगर स्थित घोरावल-शिवद्वार मार्ग पर नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने से नागरिकों में आक्रोश है। आरोप है कि नगर पंचायत प्रशासन की उदासीनता के कारण पिछले दो माह से समस्या बनी हुई है। घोरावल-शिवद्वार मार्ग पर दयाशंकर गुप्ता की दुकान के पास सड़क के बीच नाली का गंदा पानी लगातार बह रहा है। इससे जहां सड़क पर गड्ढे बनते जा रहे हैं, वहीं राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली बच्चों समेत बड़ी संख्या में नागरिकों का आवागमन होता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से समस्या बनी होने के बावजूद नगर पंचायत प्रशासन की ओर से अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। घोरावल नगर पंचायत के...