सोनभद्र, अक्टूबर 2 -- Sonbhadra News: डाला। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा, काशी क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष नागेश्वर प्रसाद गोड़ को बनाए जाने पर समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव सिंह गोड़ ने उन्हें अंगवस्त्र व माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं। राज्यमंत्री संजीव सिंह गोड़ ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार अंतिम पायदान पर खड़े आदिवासी समाज को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की बुलंद आवाज और जनसेवा के प्रति समर्पण तथा आदिवासी-वनवासी समाज के हितों के लिए किए जा रहे कार्यों को देखते हुए नागेश्वर प्रसाद गोड़ को यह महत्वपूर्ण दायित्व मिला है। इस मौके पर ओबरा मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल, निशांत कुशवाहा, टाटा चौधरी, मुन्नर साहनी, विजय यादव, राजाराम यादव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Sarika appointed Secretar...