सोनभद्र, अक्टूबर 1 -- Sonbhadra News: बीजपुर,हिन्दुस्तान संवाद। एनटीपीसी रिहंद आवासीय परिसर के रास्ते पर कर्मचारी कल्याण केन्द्र के समीप एक प्रसव पीड़िता ने एंबुलेंस के इंतजार में सड़क पर ही बच्चे को जन्म दिया। वह घंटे भर सड़क पर तड़पती रही लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने प्रसव पीड़िता को तड़पते देख एनटीपीसी धनवंतरि चिकित्सालय को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एनटीपीसी धनवंतरि अस्पताल की एंबुलेंस ने प्रसूता को अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने जांच के बाद जच्चा-बच्चा दोनों के स्वस्थ होने पर उसे को छुटटी दे दी। म्योरपुर ब्लाक के डोडहर गांव निवासी रेशम पत्नी अर्जुन कुछ दिन पूर्व अपने मायके गई थी। वह गुरुवार को मायके से वापस बस से अपने घर लौट रही थी। दोपहर में जैसे ही वह एनटीपीसी रिहंद आवासीय परिसर के रास्ते कर्मचारी विकास कें...