सोनभद्र, अक्टूबर 12 -- Sonbhadra News: बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अंजानी के टोला कोलीनमाड़ में रविवार की शाम अजीर नदी में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ नदी में नहाने के लिए गया था। बीजपुर थाना क्षेत्र के अंजानी गांव के टोला कोलीनमाड़ गांव निवासी 11 वर्षीय लवकुश यादव पुत्र शिव प्रसाद यादव रविवार की शाम को दोस्तों केसाथ पास में स्थित अजीर नदी में नहाने के लिए गया था। नहाते समय वह गहरे पारी में चला गया और डूब गया। लवकुश को डूबते देख साथ में गए लड़कों ने शोर मचाना शुरु कर दी। उन्होंने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन और ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरु कर दी। काफी मशक्कत के बाद परिजनों ने उसे नदी से खोज निकाला। जब तक उसे बाहर निकाला जाता तब तक उसकी...