Sonbhadra News: नहर में नहाने गए बालक की डूबकर मौत
सोनभद्र, सितम्बर 19 -- Sonbhadra News: सलखन, हिन्दुस्तान संवाद। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन गांव में स्थित नहर में शनिवार की सुबह नहाते समय डूबने से एक बालक की मौत हो गई। वह नहर में नहाते समय गहरे पानी में चला गया और डूब गया। चोपन थाना क्षेत्र के महुआंव कला गांव निवासी 16 वर्षीय अंकुश यादव पुत्र अमरेश यादव शनिवार की सुबह साइकिल से अपने घर से सलखन माइनर ब्रहम बाबा मंदिर के समीप गया। साइकिल खड़ा कर वह नहर में नहाने लगा। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर ग्रामीण और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने घटना की जानकारी डायल 112 पर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की मदद से डूबे बालक को पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे मेडिकल कालेज लोढ़ी लाया गया, जहां जांच के बाद डाक्टरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.