सोनभद्र, सितम्बर 30 -- Sonbhadra News: महुली/दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव में बुधवार की दोपहर नहर में डूबने से एक युवती की मौत हो गई तथा दो किशोरियां हालत गंभीर हो गई। तीनों एक साथ निर्माणाधीन नहर में नहाने के लिए गई थी। विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव निवासी 18 वर्षीय खुशबू पुत्री विजय पनिका, 14 वर्षीय राधा पुत्री अशोक तथा 10 वर्षीय आरती पुत्री सुरेश पनिका बुधवार की दोपहर एक साथ घर के पास निर्माणाधीन नहर में कपड़ा धोने और नहाने के लिए गई थी। नहाने के दौरान तीनों गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। डूबी रही युवती सहित दोनों किशोरियां चीखने चिल्लाने लगी। शोर सुनकर आसपास मौजूद चरवाहे दौड़ पडे़। चरवाहों ने तीनों को डूबता देख शोर मचाना शुरु कर दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। जब तक...