Sonbhadra News: नहरों में भूमि दरों में बढ़ोत्तरी का कोई प्रस्ताव नहीं- एक्सईएन
सोनभद्र, अगस्त 7 -- Sonbhadra News: दुद्धी, हिंदुस्तान संवाद। कनहर सिंचाई परियोजना के अंतर्गत मुख्य बांध स्पिलवे का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद अब विभाग मुख्य नहर के निर्माण को तेजी से आगे बढ़ा रहा है। विभाग के माध्यम से अधिग्रहित भूमि पर नहर निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। वहीं शेष आवश्यक भूमि क्रय करने के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। विभाग के अनुसार कुछ किसानों में भूमि के मुआवजा दरों में संभावित बढ़ोत्तरी की चर्चाओं के कारण भूमि विक्रय को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है, जिससे नहर निर्माण कार्य की प्रगति प्रभावित हो रही है। इस संबंध में कनहर सिंचाई परियोजना के नोडल अधिशासी अभियंता विनोद कुमार ने स्पष्ट किया कि नहर निर्माण के लिए प्रभावित गांवों की भूमि के मुआवजा दरों में वृद्धि का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.