Sonbhadra News: नशे के कारोबारियों पर होगा कड़ा प्रहार
सोनभद्र, अक्टूबर 10 -- Sonbhadra News: अनपरा/सिंगरौली। संवाददाता। सटे बार्डर का लाभ उठा अपराध कर गैर प्रांत भागने वाले अपराधियों पर पुलिस अब ठोस कार्रवाई करेगी। नशे के कारोबार पर विशेष रूप से सिंगरौली-सोनभद की पुलिस मिलकर कड़ा प्रहार करेगी। अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए शनिवार दोपहर सिंगरौली जिले के मोरवा थाने में आयोजित अंतरराज्यीय बॉर्डर समन्वय बैठक में इसकी पुख्ता रणनीति तैयार की गयी। एसडीओपी अमित कुमार आईपीएस की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अधिकारियों ने मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने के साथ ही , फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, स्थायी वारंटियों की धरपकड़ ,कबाड़ चोरी एवं उसके अवैध परिवहन आदि के साथ ही अपराध कर गैर प्रांत में छिपने वाले अपराधियों की सूचनाओं का भी नियमित एवं त्वरित आदान प्रदान करने की रणनीति तय की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.