सोनभद्र, अक्टूबर 14 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। नशामुक्त समाज के निर्माण और दिव्यांगजनों को सम्मान एवं समान अवसर दिलाने के संकल्प के साथ बुधवार को नशा मुक्ति संकल्प यात्रा निकाली गई। मशाल जुलूस के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लेकर नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। यात्रा मडरा, बिसुंधरी, सेंधुरी, रैपुरा, बराक, बरौली और सोनवट होते हुए बिछिया गांव पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मुख्य अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने मशाल प्रज्वलित कर अभियान का नेतृत्व कर रहे हास्य कलाकार अभय कुमार शर्मा को सौंपी। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज बनाने के लिए ...