Sonbhadra News: नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम
सोनभद्र, अक्टूबर 24 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज सोनभद्र में ब्लॉक स्तरीय पड़ोस युवा संसद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति विषय पर विचार-विमर्श करते हुए नशे के दुष्प्रभावों तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के उपायों पर अपने विचार साझा किए। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, सोनभद्र एवं राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, चोपन के प्रधानाचार्यों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान आयोजित संवाद एवं विचार-मंथन सत्र में विद्यार्थियों ने नशे की लत से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों पर चर्चा की। साथ ही, युवाओं को नशे से दूर रखने, सकारात्मक जीवनशैली अपनाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए। यह भी पढ़ें- Hajipur News: युवा पड़ोस संसद में आयोजित, डीएम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.