Sonbhadra News: नम आंखों से गणपति महाराज की प्रतिमा का हुआ विसर्जन
सोनभद्र, सितम्बर 19 -- Sonbhadra News: बभनी,हिंदुस्तान संवाद। विकासखंड के असनहर गांव में पांच दिवसीय गणपति पूजनोत्सव का शनिवार को गणपति महाराज की प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन हो गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नम आंखों से गणपति बप्पा को विदाई दी। गाजे-बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। गणेश पूजा समिति की ओर से आयोजित पूजनोत्सव के दौरान पांच दिनों तक भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। प्रतिदिन श्रद्धालुओं ने गणपति महाराज का पूजन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। यह भी पढ़ें- Gangapar News: गणपति विसर्जन में उमड़ी श्रृद्धालुओं की भीड़ शनिवार को सुबह पूजा-अर्चना और आरती के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.