Sonbhadra News: नमकीन दुकान से अवैध शराब बरामद
सोनभद्र, सितम्बर 7 -- Sonbhadra News: शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद । बीना पुलिस ने कोहरौल बाजार से छापेमारी कें दौरान एक नमकीन की दुकान से अवैध शराब बरामद कर उसका चालान कर दिया। बीना चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अरुण कुमार गुप्ता उर्फ़ राहुल पुत्र पुरुषोत्तम की नमकीन की दुकान से अवैध शराब बेचने की जानकारी मिल रही थी। शराब की बिक्री अवैध तरीके से करने को गम्भीरता से लेते हुए दुकान की तलाशी ली तो लगभग दस लीटर कच्ची शराब बारमद हुई। बताया कि क्षेत्र मे लगातार अभियान चलाकर अवैध शराब बेचने वाले के खिलाफ कारवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.