Sonbhadra News: नगर पंचायतों-तहसीलों में कटौती मुक्त बिजली
सोनभद्र, अक्टूबर 25 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। नगर पंचायतों-तहसीलों से लेकर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी कटौती मुक्त बिजली आपूर्ति के निर्देश दिये गये है। कोयला किल्लत के बावजूद अनपरा-ओबरा समेत प्रदेश के बिजलीघरों के उत्पादन में सुधार को इसकी वजह बताया गया है। अनुकूल मौसम से इस बीच बिजली खपत कम होने से प्रदेश में सरप्लस बिजली से हालात काफी बेहतर हो गये है। सिस्टम कंट्रोल सूत्रों के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान बिजली की खपत घट कर महज 407 मियू पहुंच गयी। अनपरा-ओबरा समेत उत्पादन निगम के बिजलीघरों से ही लगभग 126 मिलियन यूनिट से अधिक बिजली हासिल हुई। कोयला कमी से बुरी तरह जूझ रहे निजी क्षेत्र एमईआईएल के अनपरा सी बिजलीघर से भी उत्पादन में वृद्धि हुई जो बीते एक पखवाड़े में पहली बार 26.3 मियू के पार जा पहुंचा।नतीजतन लगभग 35 मिलियन यूनिट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.