सोनभद्र, अक्टूबर 16 -- Sonbhadra News: सोनभद्र,संवाददाता। नगर में रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित ऐतिहासिक रामलीला के आठवें दिन गुरुवार को प्रभु श्रीराम केवट संवाद और शूर्पणखा नासिका छेदन नक्कटैया प्रसंग का सजीव मंचन किया गया। आदर्श रामलीला मंडल, पिपलेश्वर धाम सिंगरौली के कलाकारों ने शाम सात बजे से विभिन्न प्रसंगों का मंचन कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। लीला के दौरान केवट और प्रभु श्रीराम के अनन्य प्रेम एवं भक्ति का भावपूर्ण दृश्य प्रस्तुत किया गया। गंगा पार कराने से पूर्व केवट के माध्यम से प्रभु श्रीराम के चरण पखारने के प्रसंग ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इसके बाद पंचवटी प्रसंग में रावण की बहन शूर्पणखा के आगमन और लक्ष्मण के माध्यम से उसकी नाक-कान काटे जाने की लीला का मंचन हुआ। इस प्रसंग पर रामलीला मैदान तालियों और ...