सोनभद्र, जुलाई 28 -- Sonbhadra News: ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश में संपत्तियों के नए मूल्यांकन/सर्किल रेट को लेकर अधिवक्ताओं ने मंगलवार को ओबरा तहसील स्थित उप निबंधक कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करते हुए स्टाम्प एवं पंजीयन मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान नई एकीकृत दर सूची और नियमों में बदलाव के बाद स्थानीय स्तर पर विसंगतियों या दरों में संशोधन करने की मांग की। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे संघर्ष समिति के संयोजक अधिवक्ता उमेश चंद शुक्ला ने कहा कि प्रस्तावित दर सूची को अत्यधिक जटिल एवं छह चरणों में इस प्रकार तैयार किया गया है कि इसे समझना सामान्य नागरिकों की बात तो दूर, अधिकांश अधिवक्ताओं एवं विभागीय अधिकारियों के लिए भी कठिन हो गया है। यह भी पढ़ें- एडवोकेट्स एक्ट संशोधन प्रस्ताव का विरोध ऐसी व्यवस्था जनसुविधा के ...