सोनभद्र, अगस्त 16 -- Sonbhadra News: केकराही। करमा थाना क्षेत्र के केकराही गांव के तालाब पर स्थित शीतला माता मंदिर के समीप शंकर जी के मंदिर के सामने स्थापित नंदी बाबा का कान, सिंग तोड़े जाने का मामला प्रकाश में आया है। शीतला मंदिर के पुजारी शीतला केशरी के बड़े बेटे दिलीप केशरी ने बताया कि किसी अराजक तत्व द्वारा मंदिर मे स्थापित नंदी बाबा का सिंग और कान तोड़ दिया गया है। साथ ही मंदिर के सामने रखी हुई पिंडी भी उखाड़कर फेंक दी गयी है। दिलीप केशरी ने बताया कि 15 अगस्त को सुबह मेरी माता जी पूजा करने पहुंची तो घटना देख अवाक रह गयी।

गांववालों की प्रतिक्रियाएँ आस पास के लोगों ने बताया कि रात में आधा दर्जन नशेड़ी परिसर मे शोर शराबा कर रहे थे। हम लोगों ने सोचा कि आये दिन नशेड़ी मंदिर के समीप नशे में गाली गलौज करते है। वही लड़ाई कर रहे होगे, परन्तु सुबह ह...