Sonbhadra News: ध्वस्त सड़क और राशन की अनियमितता पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
सोनभद्र, नवम्बर 3 -- Sonbhadra News: सोनभद्र,संवाददाता। राबर्ट्सगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत बसौली के भुईयार टोले में बाढ़ से ध्वस्त सड़क का निर्माण नहीं होने और राशन वितरण में अनियमितता के विरोध में मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि टोले में करीब 150 परिवार निवास करते हैं। बाढ़ में सड़क बह जाने के बाद से आवागमन पूरी तरह प्रभावित है। सड़क खराब होने के कारण प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय जाने वाले बच्चों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ती है। सबसे गंभीर स्थिति मरीजों की है। सड़क नहीं होने के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती और करीब दो किलोमीटर पहले ही रुक जाती है। ऐसे में मरीजों को चारपाई या कंधे पर उठाकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.