सोनभद्र, अगस्त 12 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र की गुरमा पुलिस चौकी अंतर्गत धौरहराडीह के समीप मकरीबारी पहाड़ी बांध में मंगलवार की शाम डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल भेजवा दिया। धौरहराडीह गांव निवासी 80 वर्षीय रामवतार गोंड़ मंगलवार की शाम शौच के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों और आसपास के लोगों ने काफी तलाश की, मगर उनका पता नहीं चला। बुधवार की सुबह चरवाहों ने बांध के पानी में शव उतराता देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी। गुरमा चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल भेजते हुए मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...