सोनभद्र, अगस्त 2 -- Sonbhadra News: घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। बेलन-बकहर सिंचाई परियोजना के तहत संचालित धोवा पंप कैनाल की नहर रविवार सुबह पूरना गांव के पास टूट जाने से करीब 100 बीघा कृषि भूमि जलमग्न हो गई। वहीं नहर क्षतिग्रस्त होने से लगभग दो दर्जन गांवों की सिंचाई व्यवस्था भी बाधित हो गई है। घटना के बाद किसानों में विभागीय लापरवाही को लेकर भारी नाराजगी है।स्थानीय लोगों के अनुसार घोरावल तहसील के पश्चिमी क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था बेलन नदी पर बनी बेलन-बकहर परियोजना के अंतर्गत धोवा पंप कैनाल से होती है। पिछले करीब एक माह से नहर में लगातार रिसाव हो रहा था। इसकी सूचना कई बार मिर्जापुर नहर प्रखंड के अधिकारियों को किसानों की तरफ से दी गई, लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई। परिणामस्वरूप रविवार सुबह पूरना गांव के पास नहर का बड़ा हिस्सा टूट गया और...