Sonbhadra News: धूमधाम से मना धम्म प्रकाश पर्व
सोनभद्र, अक्टूबर 15 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी सिंगरौली, शक्तिनगर में धम्म प्रकाश पर्व उत्साह पूर्वक मनाया गया। पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, समानता और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया, जो भगवान बुद्ध की शिक्षाओं तथा डॉ. बी. आर. अंबेडकर के विचारों से प्रेरित शांति, समानता, करुणा और सामाजिक सद्भाव के मूल्यों का प्रतीक रहा। मुख्य अतिथि ई. प्रभाकर राव, कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख तथा ई. निर्मला राव, अध्यक्ष वनिता समाज के अतिरिक्त अगम प्रकाश तिवारी, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), सुनील कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक (अभियांत्रिकी), सिद्धार्थ मंडल, मानव संसाधन प्रमुख ने पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.