Sonbhadra News: धूमधाम से मनाया गया सम्मान सम्मान व वार्षिकोत्सव
सोनभद्र, अगस्त 14 -- Sonbhadra News: करमा,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड के करमा बाजार स्थित फ्यूचर क्लासेज कोचिंग सेंटर में शुक्रवार को सम्मान समारोह एवं वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि संजय यादव ने कहा कि शिक्षा जीवन को दिशा देने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना विकास कार्य अधूरे हैं। अभिभावकों का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि बेटा-बेटी में किसी तरह का भेदभाव न करें और सभी बच्चों को समान रूप से शिक्षा दिलाएं। उन्होंने शिक्षकों से भी बच्चों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की। विशिष्ट अतिथि डा. लोकपति सिंह पटेल ने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने का प्रयास सराहनीय है। शिक्षा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.