Sonbhadra News: धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस
सोनभद्र, अगस्त 9 -- Sonbhadra News: बभनी,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के सड़क टोला सकरगली घुटरा में रविवार को विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान आदिवासी सम्मेलन, जनसभा, रोड शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में बभनी ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Deogarh News: विश्व आदिवासी दिवस पर मधुपुर में निकली पदयात्राकार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ सकरगली घुटरा स्थित बड़ा देव स्थल पर ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद आदिवासी समाज के पुजारी देवीशंकर नेकी, रामचरित नेताम और राम सिंह कमरो ने गोंडी संस्कृति एवं परंपरा के अनुसार विधि-विधान से बड़ा देव की पूजा-अर्चना कराई। जय बड़ा देव सेवा समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार मरकाम ने भी पूजा-अर्चना की।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.