सोनभद्र, सितम्बर 9 -- Sonbhadra News: बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय बाजार स्थित श्रीराम चौक पर बुधवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में भगवान श्रीकृष्ण की छठी धूमधाम से मनाई गई। बाजार के व्यवसायियों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पंडित भोला पांडेय ने विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण का पूजन-अर्चन कराया। इसके बाद सैकड़ों महिला, पुरुष और बच्चों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मां जगदम्बा जागरण ग्रुप बीजपुर की ओर से भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। रेणुकूट से पहुंचीं गायिका शालिनी श्रीवास्तव और प्रियंका श्रीवास्तव ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल भक्तिमय बना दिया। राधे-राधे जपेंगे, चले आएंगे बिहारी समेत अन्य भक्ति गीतों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। यह भी पढ़ें- Garhwa News: जन्माष्टमी के बाद धूमधाम से हुआ छठी महोत्सव मंच पर प...