सोनभद्र, जुलाई 24 -- Sonbhadra News: विंढमगंज,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुड़िसेमर के पंचायत भवन से शुक्रवार को दोपहर के बाद लगभग 4 बजे भगवान जगरनाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। आयोजित रथयात्रा कि अगुवाई हरे कृष्णा प्रचार केंद्र के संरक्षक, कथावाचक गदाधर के साथ भक्ति वेदांत गुरुकुल के छात्रों समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान आकर्षक झांकियां, शंखनाद और भगवान जगरनाथ के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के रथ का दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते रहे। रथयात्रा गांव से काली मंदिर चौराहा, मुडिसेमर तिराहा, राम मंदिर, रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग, कोन मोड़ चौराहा सहित प्रमुख मार्गो...