सोनभद्र, नवम्बर 3 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के कथित बयानों को लेकर जिले में विरोध शुरू हो गया है। भगवान श्रीकृष्ण और प्रभु श्रीराम के संबंध में कथित अमर्यादित टिप्पणी किए जाने के विरोध में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रॉबर्ट्सगंज में प्रदर्शन किया। वहीं, अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के पदाधिकारियों ने एसडीएम दुद्धी के माध्यम से राज्यपाल को पत्र भेजकर मामले में कार्रवाई और सार्वजनिक कथा वाचन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। रॉबर्ट्सगंज में सपा कार्यकर्ताओं ने पन्नूगंज रोड स्थित रामजानकी मंदिर से स्वर्ण जयंती चौक तक प्रदर्शन कर कथावाचक के खिलाफ नाराजगी जताई। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि पहले भगवान श्रीकृष्ण के संबंध में कथित विवादित वीडियो सामने आया और अब प्रभु श्रीराम के पिता के बा...