Sonbhadra News: धान खरीद के लिए 14 केंद्र बढ़े,अब 86 पर होगी खरीद
सोनभद्र, नवम्बर 3 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जिले में धान खरीद के लिए 14 क्रय केंद्र बढ़ा दिए गए हैं। पहले 72 केंद्र निर्धारित किए गए थे, जिनकी संख्या अब बढ़ाकर 86 कर दी गई है। इसके बावजूद खरीद शुरू होने के दूसरे दिन भी क्रय केंद्रों पर किसान नहीं पहुंचे, जिससे धान खरीद का खाता नहीं खुल सका। इस वर्ष जिले को 1.25 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य मिला है। वहीं धान की कस्टम हिलिंग के लिए अब तक 46 राइस मिलों का पंजीकरण कराया गया है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एक नवंबर से न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत धान खरीद शुरू हो गई है। वर्तमान में संचालित 86 केंद्रों में खाद्य विभाग के 46, पीसीएफ के 34, कृषि उत्पादन मंडी समिति के चार और भारतीय खाद्य निगम के दो केंद्र शामिल हैं। इसके अतिरिक्त किसानों की सुविध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.