Sonbhadra News: दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन युवक घायल
सोनभद्र, जुलाई 23 -- Sonbhadra News: डाला। चोपन थाना क्षेत्र के दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गए। सभी घायलों को चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पहली घटना गुरुवार की दोपहर तेलगुड़वा चौराहे क्रासिंग पर हुई। परासपानी की तरफ से जा रहे बाइक सवार की एक बोलेरो से भिड़ंत हो गई। घटना में बाइक सवार 33 वर्षीय संतोष कुमार यादव गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को निजी अस्पताल भेजवाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के उपरांत घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरी घटना चोपन थाना क्षेत्र के परासपानी वन चौकी के पास हाइवे पर हुई। यह भी पढ़ें- Chapra News: बाइक दुर्घटना में दो घायल, एक रेफर डाला की तरफ से गढ़वा जा रहा बाइक सवार का खराब सड़क पर अनियंत्रित होकर बाइक सवार फिसल गए। जिसमें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.