Sonbhadra News: दो साल पहले बिछी पाइपलाइन, घरों तक नहीं पहुंचा पानी
सोनभद्र, नवम्बर 10 -- Sonbhadra News: सांगोबांध, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड बभनी की ग्राम पंचायत धनवार के चकसानी गांव में हर घर नल योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। जल जीवन मिशन के तहत दो वर्ष पूर्व गांव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा करा दिया गया, लेकिन आज तक किसी भी घर में नल कनेक्शन नहीं दिया गया है। इसके चलते ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार चकसानी गांव में करीब 200 परिवार निवास करते हैं। दो साल पहले पाइपलाइन बिछाए जाने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि जल्द ही उनके घरों तक नल से शुद्ध पेयजल पहुंचने लगेगा, लेकिन अब तक योजना धरातल पर शुरू नहीं हो सकी है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही गांव में पानी की समस्या और गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों को पानी के लिए आज भी पारंपरिक जलस्रोतों पर निर्भर रहन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.