Sonbhadra News: दो शिक्षकों पर कार्रवाई को लेकर धरने पर बैठे छात्र
सोनभद्र, अक्टूबर 6 -- Sonbhadra News: दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी के बी.कॉम. के नियमित छात्र मृत्युंजय पांडेय सहित छात्रों ने सोमवार को महाविद्यालय में एक दिवसीय धरना दिया। उन्होंने दो असिस्टेंट प्रोफेसरों के विरुद्ध उच्चस्तरीय जांच कर तत्काल कार्रवाई की मांग की। छात्रों ने चेतावनी दी है कि शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर भविष्य में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन किया जाएगा। छात्र मृत्युंजय पांडेय ने आरोप लगाया कि चीफ प्रॉक्टर डॉ. अजय कुमार ने 25 अगस्त को उनके चाचा नितेश कुमार पाण्डेय से बातचीत के दौरान एससी/एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराने और करियर बर्बाद करने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि तंबाकू सेवन की शिकायत करने के बाद डॉ. विवेकानन्द द्वारा 20 अगस्त, 2 और 3 सितंबर को महाविद्यालय के मुख्य द्वार ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.