Sonbhadra News: दो माह से जले ट्रांसफार्मर को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
सोनभद्र, अगस्त 24 -- Sonbhadra News: कोन। विकास खंड कोन के ग्राम पंचायत चांची कला के टोला चांची खुर्द में पंचायत भवन के पास लगा 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर करीब दो माह से खराब पड़ा है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण गांव की विद्युत आपूर्ति प्रभावित है, जिससे ग्रामीणों को लगातार बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लंबे समय से समस्या का समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति नाराज ग्रामीणों ने रविवार को ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस मौके पर रुक्मणि देवी,चंचला देवी,फुलकुमारी,सुभद्रा देवी,अनुकम्पा देवी,चन्दन कुमार,इंद्रजीत,गणेश कुमार आदि रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: जारी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था ध्वस्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.