Sonbhadra News: दो माह में ही उखड़ने लगी 14 लाख की सीसी रोड
सोनभद्र, सितम्बर 1 -- Sonbhadra News: डाला, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड सात और तीन के बीच चूड़ी गली में करीब 14 लाख रुपये की लागत से बनी सीसी रोड दो माह में ही उखड़ने लगी है। सड़क की ऊपरी परत जगह-जगह से उखड़ने के कारण गिट्टी दिखाई देने लगी है। बारिश के बाद सड़क पर जलजमाव और उबड़-खाबड़ सतह से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है। चूड़ी गली में उपेंद्र क्लाथ हाउस से अशोक के घर तक करीब 160 मीटर लंबी सीसी रोड का निर्माण दो माह पूर्व कराया गया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक निर्माण के कुछ ही समय बाद सड़क की परत उखड़ने लगी। कई स्थानों पर गिट्टी बाहर आ गई और सड़क की सतह खराब हो गई। लोगों का कहना है कि सड़क लंबे समय तक चलने के लिए बनाई जाती है, लेकिन यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.