सोनभद्र, जुलाई 24 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। लाईफ केयर हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेन्टर राबर्ट्सगंज में आयुष्मान योजना के तहत शुक्रवार को दो मरीजों के घुटने का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। चिकित्सक डॉ. प्रमोद प्रजापति ने बताया कि भविष्य में रोबोटिक विधि से घुटने का प्रत्यारोपण का कार्य शुरु किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मेरे टीम के माध्यम से 57 वर्षीय फूलपत्ती देवी 57 वर्ष निवासी बभनौली रावर्ट्सगंज तथा 62 वर्षीय मंजू देवी घुवास कला पकरी सोनभद्र का सफलता पूर्वक आपरेशन किया गया। आयुष्मान योजना के तहत दोनों मरीजों का घुटने का सफल प्रत्यारोपण किया गया। अब मरीज बिना दर्द के चल पायेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...