सोनभद्र, सितम्बर 8 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चुर्क बाजार निवासी साइकिल पंचर दुकानदार के दो बैंक खातों से साइबर ठगों ने 1.14 लाख रुपये पार कर दिए। घटना के समय पीड़ित का मोबाइल अचानक बंद हो गया था। काफी प्रयास के बाद मोबाइल चालू हुआ तो वह अपने आप संचालित हो रहा था। साथ ही मोबाइल से ई-मेल आईडी भी गायब मिली। बैंक खाते की जांच करने पर रकम कटने की जानकारी हुई। पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाने में पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। चुर्क बाजार के वार्ड नंबर 10 निवासी राजेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह साइकिल पंचर बनाने की छोटी सी दुकान चलाता है। उसका भारतीय स्टेट बैंक चुर्क में खाता है। 14 अगस्त को इस खाते से 88 हजार रुपये निकल गए। इसकी जानकारी उसे अगले दिन 15 अगस्त क...