सोनभद्र, अक्टूबर 27 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जिले की सभी तहसीलों में बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। रॉबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र में जांच के दौरान बीज के आठ और कीटनाशक दवाओं के तीन नमूने लिए गए। वहीं, निरीक्षण के दौरान दो प्रतिष्ठानों के संचालक दुकान बंद कर चले गए। इस पर विभाग ने दोनों प्रतिष्ठानों के बीज बिक्री प्राधिकार पत्र तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया। जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार, अपर जिला कृषि अधिकारी संदीप कुमार मौर्य और वरिष्ठ पौध संरक्षण सहायक नंदकिशोर मौर्य की संयुक्त टीम ने रॉबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के फुटकर बीज एवं कीटनाशक दवा विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान गुणवत्ता की जांच के ...