Sonbhadra News: दो बालिकाओं का प्रदेश स्तरीय कबड्डी में चयन
सोनभद्र, अक्टूबर 10 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। राजकीय हाईस्कूल सुकृत की दो छात्राओं सीमा और अर्चना का चयन गोरखपुर में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जबकि कक्षा 10 का छात्र रवि पटेल बालक वर्ग में मण्डल का प्रतिनिधित्व करते हुए मण्डल स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इससे विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। जिला और मंडल स्तर पर अपने उत्कृष्ट खेल का शानदार प्रदर्शन करने के बाद इन दोनों बालिकाओं ने अब राज्य स्तर पर अपनी जगह पक्की कर ली है। राजकीय हाईस्कूल सुकृत के प्रधानाचार्य डॉ सदानन्द तिवारी, सहायक अध्यापिका कुसुम अपर्णा, चाँदनी, शिक्षक गुल मोहम्मद शाह,पुनीत सिंह यादव, खेल शिक्षक नीरज कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.